एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी में महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति के दावे पर सवाल उठाने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। आशियाना क्षेत्र की एक युवती के साथ उसके ही क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी ने जिस तरह विश्वासघात किया, उसने पूरे समाज को झकझोर दिया है।आरोपी पुलिसकर्मी ने युवती को शादी का झांसा दिया और करीब पांच साल तक उसके साथ संबंध बनाए।
सुनवाई न होने पर युवती ने आत्महत्या का किया प्रयास
इस दौरान युवती ने अपने जीवन की सारी उम्मीदें और सपने इस रिश्ते में बाँध दिए। लेकिन जब आरोपी ने दूसरी जगह अपनी शादी तय कर ली, तो युवती का जीवन पूरी तरह से बर्बाद हो गया। पीड़िता ने मानसिक और भावनात्मक दबाव में आकर दो बार आत्महत्या का प्रयास किया।
युवती सीएम दरबार पहुंची तब हुई सुनवाई
इस मामले की पहली शिकायत युवती ने 10 नवंबर को आशियाना थाने में दर्ज कराई। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई, लेकिन स्थिति और भी जटिल हो गई। तीन दिनों तक की जांच के बाद युवती को आशियाना थाने से सरोजनीनगर थाने भेज दिया गया। सरोजनीनगर थाने में युवती ने पुनः शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने आरोपों की ओर कोई गंभीर ध्यान नहीं दिया और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया
दो थानों के बीच घूमता रहा पूरा मामला
दो थानों के बीच मामला ‘फुटबॉल’ बनकर घूमता रहा और अंततः युवती को मजबूरी में मुख्यमंत्री के दरबार में पेश होना पड़ा। इस पूरी घटना ने लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस और मिशन शक्ति 5.0 पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का दावा करने वाले इस मिशन की पोल तब खुल गई, जब अपने ही रक्षक ने पीड़िता की जिंदगी तबाह कर दी।
पीड़िता की ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप
पीड़िता की मां और परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिसकर्मी को बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जोरदार खेल खेला जा रहा है। जबकि युवती ने न्याय की गुहार लगाई है, उसे लगातार थानों के बीच भटकाया गया और उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।एसीपी और संबंधित थानों के अधिकारी अभी तक मामले पर स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे है।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के नाम पर लगातार बढ़ती शिकायतों के बीच, यह मामला मिशन शक्ति 5.0 की नाकामी और महिलाओं की सुरक्षा की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है।इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल पीड़िता और उसके परिवार की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया, बल्कि समाज में भी यह संदेश भेजा कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो सुरक्षा के दावे कितने खोखले हो सकते हैं।
यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी
यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस
