एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । लखनऊ में आयोजित होने वाले 19th नेशनल जंबूरी के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थागत तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मार्गदर्शन में दक्षिणी जोन व यूपी-112 की संयुक्त टीमें पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में जुटी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जंबूरी में आने वाले बच्चों, स्काउट्स, प्रतिभागियों और आगंतुकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। 23 से 29 नंवबर तक थाना पीजीआई क्षेत्रांतर्गत स्थित डिफेन्स एक्सपो ग्राउण्ड, वृंदावन योजना सेक्टर-15 में भारत स्काउट एवं गाइड के डायमंड जुबली जम्बूरी की 19वीं राष्ट्रीय जम्बोरी का भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है।

दो विशेष चौकियां महिला सुरक्षा के लिए बनाई गई

आयोजन स्थल डिफेंस पर 01 अस्थायी पुलिस थाना और 08 पुलिस चौकियाँ स्थापित की गई हैं, जिनमें दो विशेष चौकियाँ महिला सुरक्षा के लिए बनाई गई हैं। पूरे परिसर में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से लैस एक आधुनिक कंट्रोल रूम 24 घंटे गतिविधियों की निगरानी करेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 4 फायर स्टेशन और 2 डेडीकेटेड PRV वाहन गश्त पर रहेंगे। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए भी 200 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है, जबकि सुरक्षा जांच के लिए 90 LIU कर्मी भी सक्रिय रहेंगे।

जंबूरी के सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों की सुरक्षा की तैयारी पूरी

जंबूरी में बच्चों और युवाओं से पुलिस का सकारात्मक और संवेदनशील संवाद सुनिश्चित करने के लिए सभी तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई। यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में ग्रूमिंग, बॉडी लैंग्वेज, कम्युनिकेशन स्किल और व्यवहारिक संवेदनशीलता पर प्रशिक्षण दिया गया।लखनऊ पुलिस ने बताया कि आगामी दिनों में भी इसी प्रकार की ट्रेनिंग और तकनीकी कार्यशालाएँ आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि पुलिस की छवि अधिक संवेदनशील और प्रोफेशनल बन सके। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जंबूरी के सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी की गई है।

———————

यातायात नियम तोड़ने पर लगातार कार्रवाई, 2435 ई-चालान

लखनऊ में यातायात माह 2025 के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। शहर में तैनात यातायात निरीक्षक और उप निरीक्षक प्रतिदिन लोगों को जागरूक कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। गुरुवार को यातायात पुलिस ने अलग-अलग चौराहों और तिराहों पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें कुल 2435 ई-चालान किए गए।

235 को नो-पार्किंग नियम तोड़ने पर चालान

कार्रवाई के दौरान 1278 लोगों को बिना हेल्मेट, 235 को नो-पार्किंग नियम तोड़ने, 79 को दोषपूर्ण नंबर प्लेट, 29 को बिना बीमा, 56 को रॉन्ग साइड चलने और 197 दोपहिया चालकों को तीन सवारी बैठाने पर चालान किया गया।पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। साथ ही अपील की कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस का सहयोग करें।

यह भी पढ़े : डेढ़ लाख के इनामी कुख्यात अपराधी आसिफ और दीनू ढेर, एसएसपी की जैकेट में लगी गोली

यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस

यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *