एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी सआदतगंज थाना क्षेत्र में देर रात चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। कानपुर KDA कॉलोनी से आईं महिला सायदा खातून के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना हयात हॉस्पिटल के बगल वाली गली, कटरा वीजन बेग चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।
बाइक सवार पीछे से आकर महिला के गले से खींच ली चेन
महिला अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ आई थीं। रात करीब 11:30 बजे जब वह गली से गुजर रही थीं, तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने झटके से चेन छीन ली। घटना के बाद महिला सदमे में आ गईं और स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ के साथ आसपास के लोगों के बयान लिए।
बदमाशों को पकड़ने के लिए खंगाली जा रही सीसीटीवी कैमरों से फुटेज
थाने और चौकी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चोरों की तलाश की जा रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। सआदतगंज थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चेन छीनने वाले बदमाशों की खोजबीन जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
—————————————-
लकटोरा में युवक का बैग चोरी, महत्वपूर्ण कागज़ात और मोबाइल ले उड़े चोर
तालकटोरा थाना क्षेत्र में एक युवक का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता हूरी जमाल, निवासी गोल्डन सिटी, कैम्पल रोड, ठाकुरगंज ने पुलिस को बताय कि वह 19 नवंबर को लगभग 3:50 बजे राजाजीपुरम ब्लॉक-एफ, दुर्गा मंदिर के पास स्थित भद्देवाली गली में SIR फार्म वितरित कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चोरी कर लिया।चोरी हुए बैग में महत्वपूर्ण कागज़ात, पर्स और मोबाइल फोन मौजूद थे। पीड़ित ने रात 10:17 बजे थाना तालकटोरा में लिखित सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है।
यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी
यह भी पढ़े : डेढ़ लाख के इनामी कुख्यात अपराधी आसिफ और दीनू ढेर, एसएसपी की जैकेट में लगी गोली
यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस
