एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । कमिश्नरेट पुलिस ने 24 नवंबर से शहर में धारा 163 लागू कर दी है, जो 15 जनवरी 2026 तक कुल 53 दिन तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ एकत्र होने पर रोक रहेगी।जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि यह सुरक्षा प्रबंध गुरु तेग बहादुर जयंती, काला दिवस, क्रिसमस, नववर्ष और मकर संक्रांति जैसे पर्वों के मद्देनजर लागू किया गया है।
बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर रोक
इस अवधि में बिना अनुमति निर्धारित धरना स्थल छोड़कर अन्य स्थानों पर प्रदर्शन करने पर रोक रहेगी। साथ ही, सरकारी कार्यालयों और विधान भवन के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में ड्रोन से शूटिंग करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने आम जनता और आयोजकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्गदर्शन के तहत ही कार्यक्रम आयोजित करें।
—————————————————-
पारा में नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी इमरान गिरफ्तार
पारा कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की को प्रेम के जाल में फंसाकर लगभग एक वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता नाबालिक गर्भवती हो गई, जिसे आरोपी इमरान ने जबरन गर्भपात करवाया।घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी। इसके बाद जब पीड़िता की मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची, तो आरोपी और उसके परिजनों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। भयभीत परिवार को अपने रिश्तेदारों के घर शरण लेनी पड़ी।
पूछताछ के बाद आरोपी को भेजा जेल
पीड़िता की मां ने पारा कोतवाली में पूर्ण विवरण के साथ प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। पारा कोतवाली के पुलिस निरीक्षक सुरेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की और आरोपी इमरान को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, जहां उसे सलाखों के पीछे रखा गया। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच जारी है और अन्य जुड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : डेढ़ लाख के इनामी कुख्यात अपराधी आसिफ और दीनू ढेर, एसएसपी की जैकेट में लगी गोली
यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस
यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी
