होमउप्र न्यूज़हेमा मालिनी ने कहा- धर्मेंद्र के निधन की खबर असत्य, वो ठीक...

हेमा मालिनी ने कहा- धर्मेंद्र के निधन की खबर असत्य, वो ठीक हो रहे हैं

मुंबई। वरिष्ठ और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मीडिया में अचानक उनके मौत की खबर प्रसारित होने पर उनकी पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने आज सुबह लगभग पौने 10 बजे एक्स हैंडल पर इस पर कड़ा विरोध जताया और अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर का खंडन किया।

जो हो रहा है वो अक्षम्य : हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा, ”जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।” अभिनेत्री ने लोगों से अपील की है कि इन पलों में सब लोग उनकी निजता का पूरा सम्मान और ख्याल रखें।

मेरे पिता स्थिर हैं और रिकवर कर रहे : ईशा देओल

इस बारे में ईशा देओल ने भी अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ”मीडिया गलत खबरें फैलाने की तेजी में हैं। मेरे पिता स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। पापा की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थनाओं के लिए थैंक्यू।”

यह भी पढ़े : दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका, आठ की माैत, 19 घायल

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए डिजिटल सुरक्षा आवश्यक: आईजी ATS

यह भी पढ़े : दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में हाई अलर्ट, राम मंदिर व एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा

यह भी पढ़े : हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में इनामी गौ-तस्कर हसीन ढेर

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments