एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने रविवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर 23 अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले किए। इन तबादलों के तहत कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों को नए जिलों और प्रकोष्ठों में तैनात किया गया है। अधिकारियों के स्थानांतरण से पुलिस विभाग की कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून व्यवस्था में सुधार लाने की उम्मीद जताई जा रही है।
नृपेंद्र को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाया
तबादले के क्रम में बीएस वीर कुमार को उपसेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनाती दी गई है। इससे पहले वे पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस उपायुक्त में तैनात थे। उनका ट्रांसफर वाराणसी पुलिस कमिश्ररेट में हुआ था, लेकिन वहां से हटाकर पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है। सच्चिनानंद को अपर पुलिस अधीक्षक एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ, डॉ. संजय कुमार को उपसेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, सुबोध गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) हरदोई में तैनात किया गया है। नृपेंद्र को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाया है।
निवेश को अपर पुलिस अधीक्षक यूपी 112 में नवीन तैनाती
निवेश कटियार को अपर पुलिस अधीक्षक यूपी 112 में नवीन तैनाती मिली है। दिनेश कुमार पुरी को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) गोरखपुर, संतोष कुमार द्वितीय अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में तैनात, को स्थानांतरण कर अपर पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर भेजा गया था, पर उनका स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। सीताराम को अपर पुलिस अधीक्षक (विधि प्रकोष्ठ) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ किया गया है।
संतोष सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) गोरखपुर में नवीन तैनाती
सिद्धार्थ वर्मा को कुशीनगर में अपर पुलिस अधीक्षक, सुमित शुक्ला को अपर पुलिस अधीक्षक शामली, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) गोरखपुर, अशोक कुमार सिंह प्रथम को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच, राजकुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ, संतोष कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) गोरखपुर में नवीन तैनाती मिली हैं।
डॉ. राकेश मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) गाजीपुर में तैनात
इसी तरह जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ, रामानंद कुशवाहा को अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस, जितेंद्र कुमार प्रथम को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नियुक्त किया है। चिरंजीव मुखर्जी को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्वेताभ पांडेय को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एटा, आलोक कुमार जायसवाल को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) सहारनपुर और डॉ. राकेश कुमार मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) गाजीपुर में तैनात किया गया है।
सुरक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार होगा
पुलिस विभाग का कहना है कि इन तबादलों से कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात, सुरक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार होगा। अधिकारियों को अपने नए क्षेत्रों में तुरंत सक्रिय भूमिका निभानी होगी।इस तरह के बड़े पैमाने पर तबादले विभाग में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता लाने की कोशिश माने जा रहे हैं। अधिकारियों की नई तैनाती से जनता को भी बेहतर सुरक्षा और तेज़ पुलिस सेवा की उम्मीद है।
यह भी पढ़े : नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, डॉक्टर बनने का था सपना
यह भी पढ़े : अब हर पेट्रोल पंप और वाहन शोरूम पर होगी कड़ी निगरानी, लखनऊ पुलिस ने बनाई कार्ययोजना
यह भी पढ़े : इंस्टाग्राम की दोस्ती छात्रा पर पड़ी भारी, दो दिन तक होटल में दरिंदों ने किया गैंगरेप
यह भी पढ़े : बुलेट सवार दाे छात्र बस से टकराए, एक की माैत, दूसरा घायल
