होम उप्र न्यूज़ उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे सात अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़...

उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे सात अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ का गांजा बरामद

0
39

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को एक बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ थाना गाजीपुर की टीम ने उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले सात अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से दो कुंतल दो किलो 500 ग्राम अवैध गांजा मिला है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ एक लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने दो चारपहिया वाहन, छह एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और नकदी भी जब्त की है।

ये लंबे समय से उड़ीसा ला रहे थे गांजा

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) और अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के मार्गदर्शन में की गई। एएनटीएफ की गाजीपुर इकाई ने यह सफलता प्राप्त करते हुए तस्करों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान ललित कुमार (मथुरा), श्याम देशवाल (अलीगढ़), योगेश (अलीगढ़), हरेन्द्र कुमार (मथुरा), आदर्श चौधरी (अलीगढ़), रिशीपाल (अलीगढ़) और ब्रजलाल (अलीगढ़) के रूप में हुई है। ये सभी लंबे समय से उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में खपाने का काम कर रहे थे।

यूपी के विभिन्न शहरों में करते हैं सप्लाई

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे एक व्यक्ति के कहने पर यह माल उड़ीसा से लेकर आ रहे थे। उस व्यक्ति ने उन्हें चार लाख रुपये अग्रिम भुगतान किया था और बाकी रकम माल बिकने के बाद देने का वादा किया था। तस्करों ने स्वीकार किया कि वे कम कीमत में गांजा खरीदकर यूपी के शहरों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं और उससे होने वाले मुनाफे को आपस में बांट लेते हैं।गिरफ्तारी 30 अक्तूबर 2025 को कुकुडीपुर दरवेशपुर मोड़, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर से की गई। उस समय अभियुक्त अपनी गाड़ियों में माल लेकर आगे बढ़ रहे थे और रास्ते में आराम करने के लिए रुके थे, तभी एएनटीएफ टीम ने उन्हें घेर लिया।

इनके अन्य नेटवर्क की जुटाई जा रही जानकारी

पुलिस ने इस प्रकरण में थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर में मु.अ.सं. 401/25, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में एएनटीएफ थाना गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में एएनटीएफ की कई टीमें सक्रिय हैं। आगामी दिनों में इस नेटवर्क के और तार खुलने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : प्रयागराज में राघवेन्द्र हत्याकांड के आरोपी चित्रकूट से गिरफ्तार

यह भी पढ़े :मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, 38 लाख की ठगी

यह भी पढ़े : आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

यह भी पढ़े : 13 साल बाद लौटा घर लौटा मरा बेटा,मां-बाप की आंखों से छलके आंसू, जानिये पूरी कहानी