एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।यूपी के सीतापुर पुलिस ने मंगलवार की तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी दो दिन पहले सदरपुर क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में वांछित था। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में लुटेरे को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया।

फायरिंग के दौरान इनामी के पैर में लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, सदरपुर थाना क्षेत्र के मीरनगर और बढ़निया गांव के बीच नहर पटरी पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रविवार की लूट में शामिल आरोपी इलाके में आने वाला है। सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार युवक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश करने लगा। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई।

घायल हालत में आरोपी को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने घायल हालत में आरोपी को काबू में लेकर अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में उसकी पहचान श्रीचंद यादव उर्फ संजय निवासी राजापुर इसरौली, थाना थानगांव के रूप में हुई। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह हाल ही में सदरपुर क्षेत्र के रुसहन नहर पुल के पास लूट की घटना में शामिल पाया गया था।

मौके से एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखे, 3480 रुपये नकद, एक हुंडई कार और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। वहीं घायल लुटेरे का इलाज पुलिस निगरानी में कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े : आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

यह भी पढ़े : 13 साल बाद लौटा घर लौटा मरा बेटा,मां-बाप की आंखों से छलके आंसू, जानिये पूरी कहानी

यह भी पढ़े : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की अफीम के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हजरतगंज में चलती कार बनी मौत का ठिकाना, युवक ने कनपटी पर मारी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *