एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी थाना बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में लखीमपुर खीरी के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी व परिजनों के साथ आयशर ट्रक से मुंबई जा रहा था। रैथा अंडरपास के पास वाशरूम के लिए उतरने पर वह उसी ट्रक की चपेट में आ गया।घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सौ सैय्या हॉस्पिटल बीकेटी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुंबई आजीविका के उद्देश्य से जा रहा था

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामू (45 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ, निवासी ग्राम मटेही, थाना शारदानगर, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। बताया गया कि रामू अपनी पत्नी रामरती और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ मुंबई आजीविका के उद्देश्य से जा रहा था। रात करीब 10:25 बजे, बीकेटी थाना क्षेत्र के रैथा अंडरपास के पास वह ट्रक से नीचे उतरा था। इसी दौरान वाहन अचानक आगे बढ़ा और वह ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर हुआ फरार

सूचना मिलते ही थाना बीकेटी पुलिस तत्काल सौ सैय्या हॉस्पिटल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी बीकेटी के अनुसार, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।फिलहाल पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

——————————————————————–

आलमबाग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

आलमबाग थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवा साहू (24 वर्ष) पुत्र संतलाल के रूप में हुई है, जो एल.डी. 33 सी रेलवे कॉलोनी, थाना आलमबाग का निवासी था। बताया जा रहा है कि रात करीब 9:30 बजे परिवार के लोगों ने उसे कमरे के अंदर फांसी पर लटका देखा। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को नीचे उतरवाया

सूचना पाकर थाना आलमबाग पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि शिवा ने कमरे की छत में लगे पाइप से गमछे के सहारे फांसी लगाई थी। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल शव को मोर्चरी भेज दिया गया है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिवारजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं। प्रारंभिक जांच में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़े : आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

यह भी पढ़े : 13 साल बाद लौटा घर लौटा मरा बेटा,मां-बाप की आंखों से छलके आंसू, जानिये पूरी कहानी

यह भी पढ़े : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की अफीम के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हजरतगंज में चलती कार बनी मौत का ठिकाना, युवक ने कनपटी पर मारी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *