होमउप्र न्यूज़लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम, सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था में योगदान...

लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम, सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था में योगदान पर दिया जोर

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी में आज उत्तर प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव स्थापित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है सरकार

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों के साथ हमारी सरकार उनके कल्याण और उनकी सभी प्रकार की सुविधाओं के लिए हमेशा तत्पर्य रही है और आगे भी रहेगी। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूरत और महिलाओं की सुरक्षा की भूमिका में उत्तर प्रदेश पुलिस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पुलिस कर्मियों के बच्चों 51 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष शहीद हुए इंस्पेक्टर सुनी कुमार , हेड काॅन्स्टेबल दुर्गे कुमार सिंह और कॉन्स्टेबल सौरभ कुमार को नमन किया और उनके शौर्य सराहना की।

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से 3 पुलिसकर्मी सम्मानित हुए

सीएम योगी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की वीरता को मान्यता देने के लिए गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस 2025 पर 34 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पदक, 11 को विशिष्ट सेवा पदक, 145 को दीर्घ सेवा पदक प्रदान किए गए।गृह मंत्रालय द्वारा 763 पुलिस अधिकारियों को अति-उत्कृष्ट सेवा पदक और 486 को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से 3 पुलिसकर्मी सम्मानित हुए, जबकि डीजीपी स्तर पर 33 प्लेटिनम, 115 गोल्ड और 789 सिल्वर प्रशंसा चिह्न प्रदान किए गए।

पुलिस के कल्याण को आठ करोड़ आवंटित

सीएम ने प्रयागराज महाकुंभ-2025 का उल्लेख करते हुए कहा कि महाकुंभ के भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा बलों और अन्य प्रशासनिक दलों के साथ मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था के उच्च मानक स्थापित किए।इस अवसर पर राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए 3.5 करोड़ रुपये और उनके कल्याण के लिए 8 करोड़ रुपये आवंटित करने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़े : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : नकली डीएपी उर्वरक बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गैंग सरगना समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : बंथरा में पुलिस मुठभेड़, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments