एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी के थाना काकोरी क्षेत्र के रेवाड़ी टोल प्लाजा के निकट स्थित सिंह ढाबा के पीछे सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना काकोरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

मृतका के बाएं हाथ में लाल रंग का कलावा बंधा हुआ था

मौके पर पुलिस ने देखा कि करीब 60 वर्षीय महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। मृतका के बाएं हाथ में लाल रंग का कलावा बंधा हुआ था और गले में लाल रंग के धागे की माला थी। पुलिस को शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या चोट के निशान नहीं मिले।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी और अक्सर आसपास के ढाबों पर भोजन करती दिखाई देती थी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

श्रावस्ती में सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान की मौत

Crime News:श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में होमगार्ड जवान ननकू वर्मा (40) की मौत हो गई। ग्राम हरिहरपुर महराज नगर के मजरा गुरूदत्त पुरवा निवासी ननकू रविवार रात भिनगा में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ड्यूटी पर थे।

हादसे में ननकू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई

सोमवार सुबह ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय बहराइच–जमुनहा मार्ग पर शिकारी चौड़ा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ननकू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हॉकी इंडिया लीग में चयनित हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी मोहम्मद हारिस

यह भी पढ़े : नकली डीएपी उर्वरक बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गैंग सरगना समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, निजी एम्बुलेंस पलटी, चार लोगों की मौत

यह भी पढ़े : बंथरा में पुलिस मुठभेड़, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *