एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में थाना बिजनौर क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा सीआरपीएफ कैंप के गेट नंबर-1 के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार में जा रही स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की बहन गौरी रोड स्थित एक कंपनी में करती है नौकरी

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शिवा (उम्र 19 वर्ष) पुत्र कन्हैया लाल, निवासी ग्राम अहमदपुर, कमलापुर, थाना बिजनौर, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिवा सुबह अपनी बहन को जो कि गौरी रोड स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी करती है, छोड़कर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही थाना बिजनौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी सरोजनीनगर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों और मौके के सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी सवार को तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरते हुए देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हॉकी इंडिया लीग में चयनित हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी मोहम्मद हारिस

यह भी पढ़े : नकली डीएपी उर्वरक बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गैंग सरगना समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, निजी एम्बुलेंस पलटी, चार लोगों की मौत

यह भी पढ़े : बंथरा में पुलिस मुठभेड़, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *