एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 3.440 किलोग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह गिरफ्तारी बहराइच जनपद के बरूआ मोड़ तिराहे, लखनऊ-नानपारा बाईपास पर शुक्रवार सुबह की गई।गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनू अहमद पुत्र मकबूल अहमद, निवासी मोहल्ला कहारनटोला, थाना नानपारा, बहराइच के रूप में हुई है।

मौके से 3.440 किलो ब्राउन शुगर व कार किया बरामद

एसटीएफ लखनऊ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि लखनऊ से एक व्यक्ति स्विफ्ट कार द्वारा ब्राउन शुगर लेकर बहराइच आने वाला है। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ टीम ने तत्काल छापा मारकर आरोपी को धर दबोचा। मौके से 3.440 किलो ब्राउन शुगर, एक स्विफ्ट कार (नं० यूपी 32 एनपी 8415), दो मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 750 रुपये नकद बरामद हुए।

बादाम नामक महिला से ब्राउन शुगर खरीदता था

पूछताछ में सोनू अहमद ने खुलासा किया कि वह लखनऊ के खदरा क्षेत्र में रहने वाली ‘बादाम’ नामक महिला से ब्राउन शुगर खरीदता था। इसके बाद वह नशे की इस घातक खेप को बहराइच और नेपाल सीमा के आसपास के इलाकों में थोक में सप्लाई करता था। आरोपी ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से यह काम कर रहा है और अब तक लगभग 100 किलो से अधिक ब्राउन शुगर की आपूर्ति कर चुका है।एसटीएफ ने बताया कि तस्कर का नेटवर्क अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला है, जो नेपाल सीमा के पार तक सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली देहात, बहराइच में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े : लापता युवक के पिता से फिरौती की मांग, कॉलर ने खुद को बताया जीआरपी स्टाफ

यह भी पढ़े : 66 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी आखिरकार गिरफ्तार, EOW ने दिल्ली से दबोचा

यह भी पढ़े :बिना टिकट सवार महिलाओं ने सीट खाली कराने पहुंचे टीटीई को पीटा, मुंह पर फेंकी चाय

यह भी पढ़े :आईएएस-आईपीएस बनकर बेरोजगार युवाओं से ठगा 80 करोड़, गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *