एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस हॉकी टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मोहम्मद हारिस ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बल पर हॉकी इंडिया लीग में स्थान प्राप्त किया है। उनके इस चयन से न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस बल, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम गर्व से ऊँचा हुआ है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला दो लाख रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार
हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग काउंसिल ने सम्पूर्ण टीम की ओर से मोहम्मद हारिस को 2,00,000 (दो लाख रुपये) का प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार उनके निरंतर समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट खेल कौशल की पहचान के रूप में प्रदान किया गया है।
यह उपलब्धि सभी पुलिस कर्मियों के लिए है प्रेरणास्रोत
इस अवसर पर डाॅ. रामकृष्ण स्वर्णकार, एडीजी पीएसी ने बधाई देते हुए कहा कि मोहम्मद हारिस की यह उपलब्धि सभी पुलिस कर्मियों एवं खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि लगन और अनुशासन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आने वाले समय में अन्य खिलाड़ी भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़े : लापता युवक के पिता से फिरौती की मांग, कॉलर ने खुद को बताया जीआरपी स्टाफ
यह भी पढ़े : 66 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी आखिरकार गिरफ्तार, EOW ने दिल्ली से दबोचा
यह भी पढ़े :बिना टिकट सवार महिलाओं ने सीट खाली कराने पहुंचे टीटीई को पीटा, मुंह पर फेंकी चाय
यह भी पढ़े :आईएएस-आईपीएस बनकर बेरोजगार युवाओं से ठगा 80 करोड़, गिरफ्तार
