एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । प्रदेशीय औद्योगिक एवं निवेश निगम लिमिटेड (PICUP) लखनऊ से करोड़ों रुपये का ऋण लेकर गबन करने और निगम को 66 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले फरार आरोपी को आखिरकार आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
फर्जी प्रपत्रों के आधार पर करोड़ों रुपये का प्राप्त किया था ऋण
जानकारी के मुताबिक, मेसर्स रुहेलखंड एग्रो प्राइवेट लिमिटेड (पंजीकृत कार्यालय 1027, पैवाला, चावड़ी बाजार, दिल्ली) के प्रवर्तकों, निदेशकों और गारंटर्स ने वर्ष 1993 में फर्जी प्रपत्रों के आधार पर पिकप (PICUP) से करोड़ों रुपये का ऋण प्राप्त किया था। बाद में इस धनराशि का गबन कर लिया गया। इस संबंध में थाना गोमतीनगर, लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था।
तीन आरोपियों को इस प्रकरण में दोषी पाया गया
शासनादेश के बाद मामले की जांच EOW लखनऊ को सौंपी गई। जांच में यह सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए निगम को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया। तीन आरोपियों को इस प्रकरण में दोषी पाया गया।फरार चल रहे आरोपी सुनील कुमार भाटिया पुत्र ओ.पी. भाटिया निवासी ए-117 बी, फेस-2, थाना अशोक विहार-2, दिल्ली की तलाश में ईओडब्ल्यू टीम लगातार प्रयासरत थी। आखिरकार आज टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े : गोसाईगंज में बाइक से पटाखा ले जाते समय भीषण विस्फोट, दो युवकों की मौके पर मौत
यह भी पढ़े : राजधानी में दीपावली पर 1018 अस्थायी पटाखा दुकानें मंजूर, अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई
यह भी पढ़े : दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा,प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा दो मुफ्त रसोई गैस
यह भी पढ़े : ईओडब्ल्यू ने चलाया ऑपरेशन शिकंजा, करोड़ों के घोटालों में वांछित 23 आरोपी गिरफ्तार
