एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। डीजीपी के आदेश के अनुसार आज से 28 अक्टूबर तक किसी भी रैंक के पुलिसकर्मी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। केवल अत्यंत विशेष परिस्थितियों में ही उच्चाधिकारियों की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा।

पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेगा

आदेश में कहा गया है कि त्योहारी सीजन में बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे चौकसी बढ़ाएं और गश्त व्यवस्था दुरुस्त रखें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। आदेश के बाद अब दीपावली से छठ तक पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेगा।

मिठाई की दुकान पर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति पर हमला

चौक कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने मिठाई की दुकान पर मौजूद महिला से छेड़छाड़ कर दी। जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति ने चौक कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक, चौक निवासी महिला अपने पति के साथ 10 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे कोतवाली के पास स्थित मिठाई की दुकान पर पानी के बताशे खा रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने महिला से अभद्रता शुरू कर दी।

यह भी पढ़े : गोसाईगंज में बाइक से पटाखा ले जाते समय भीषण विस्फोट, दो युवकों की मौके पर मौत

यह भी पढ़े : राजधानी में दीपावली पर 1018 अस्थायी पटाखा दुकानें मंजूर, अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई

महिला के पति के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया

विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौज करते हुए महिला के पति के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया।चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी वहां से भाग निकला। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़े : दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा,प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा दो मुफ्त रसोई गैस

यह भी पढ़े : ईओडब्ल्यू ने चलाया ऑपरेशन शिकंजा, करोड़ों के घोटालों में वांछित 23 आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *