एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । शक्ति भवन में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने सभी डिस्कॉम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से जुड़ी कोई शिकायत न हो।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि “सोलर रूफटॉप कनेक्शन” से संबंधित उपभोक्ता शिकायतें किसी भी स्तर पर नहीं आनी चाहिए। जिन क्षेत्रों से देरी या लापरवाही की शिकायतें मिल रही हैं, वहां सुधार सुनिश्चित किया जाए।

बकायेदारों पर सख्ती का निर्देश

डॉ. गोयल ने कहा कि बिजली बिल वसूली अभियान को और तेज किया जाए।हर बकायेदार से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर वसूली करें, कोई भी उपभोक्ता बकाया छोड़ने वाला नहीं होना चाहिए।उन्होंने “नेवर पेड” उपभोक्ताओं को चिन्हित कर तत्काल बकाया जमा कराने के निर्देश दिए।

गलत बिलिंग पर होगी कार्रवाई

अध्यक्ष ने कहा कि उपभोक्ताओं को सही रीडिंग पर आधारित बिल समय से मिले।यदि किसी भी स्तर पर गलत बिलिंग पाई जाती है, तो मीटर रीडर व संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से बिजली चोरी रोकने, बिलिंग, वसूली और स्थानीय दोषों की समीक्षा करें।

त्योहारों में ट्रिपिंग न हो

त्योहारों के मद्देनजर डॉ. गोयल ने स्पष्ट किया कि धनतेरस और दीपावली के दौरान ट्रिपिंग-फ्री और उच्च गुणवत्ता वाली विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा “प्रदेशभर में ट्रिपिंग की घटनाएं न हों, यह प्रत्येक मुख्य अभियंता की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।”लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर और नोएडा में लगातार आ रही ट्रिपिंग शिकायतों पर असंतोष जताते हुए उन्होंने संबंधित मुख्य अभियंताओं से पूछताछ की और कहा कि यदि नोएडा में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीतापुर के मुख्य अभियंता को चेतावनी

राजस्व वसूली और प्रदर्शन में गिरावट को लेकर सीतापुर के मुख्य अभियंता को चेतावनी दी गई।यदि 31 अक्टूबर तक सुधार नहीं हुआ, तो नवम्बर में मुख्य अभियंता सहित जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा।

कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि

बैठक में डॉ. गोयल ने कहा कि विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि कोई भी संविदा कर्मी बिना सुरक्षा उपकरण पहने अनुरक्षण कार्य न करे, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।संविदा कर्मी विद्युत परिवार के अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं, उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में जुड़े अधिकारी

बैठक में डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, मुख्य अभियंता व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में उपभोक्ता संतुष्टि, ट्रिपिंग नियंत्रण, बिलिंग पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा गया।

यह भी पढ़े : गोसाईगंज में बाइक से पटाखा ले जाते समय भीषण विस्फोट, दो युवकों की मौके पर मौत

यह भी पढ़े : राजधानी में दीपावली पर 1018 अस्थायी पटाखा दुकानें मंजूर, अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई

यह भी पढ़े : दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा,प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा दो मुफ्त रसोई गैस

यह भी पढ़े : ईओडब्ल्यू ने चलाया ऑपरेशन शिकंजा, करोड़ों के घोटालों में वांछित 23 आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *