एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) मेरठ सेक्टर ने मंगलवार को गाजियाबाद के बहुचर्चित फोस्टर हाइट्स हाउसिंग सोसाइटी घोटाले के मुख्य आरोपी सचिन दत्ता को नोएडा (गौतमबुद्धनगर) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

सस्ते फ्लैट देने के नाम पर खरीदारों को फंसाया

ईओडब्ल्यू के अनुसार, सचिन दत्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर श्री बालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. के नाम से फर्म बनाकर क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद में 180 फ्लैटों का प्रोजेक्ट शुरू किया था। आरोपी ने ग्राहकों को सस्ते फ्लैट देने और अन्य आकर्षक वादों के जरिए उनसे बुकिंग कराई, लेकिन एक ही फ्लैट को दो या अधिक खरीदारों को बेचकर धोखाधड़ी की।

गाजियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज होने पर सक्रिय हुई ईओडब्ल्यू

जांच में सामने आया कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से कई ग्राहकों के नाम पर ऋण स्वीकृत कराकर धनराशि कंपनी के खातों में जमा कराई गई और बाद में उसे हड़प लिया गया। इस घोटाले में पीड़ित खरीदारों की शिकायत पर गाजियाबाद के विजय नगर थाने में कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें से 19 मामलों की जांच ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर को सौंपी गई थी।

सह अभियुक्त और गारंटर को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार

इन्हीं मामलों में दर्ज मुकदमा संख्या-1943/16 की जांच में पता चला कि सचिन दत्ता ने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर एक ग्राहक के फ्लैट पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर पंजाब नेशनल बैंक, वसुंधरा गाजियाबाद से 55.5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया और सरकारी धन की क्षति पहुंचाई।इस प्रकरण में पहले ही सह-अभियुक्त सत्यदेव सिंह और गारंटर अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार चल रहे डायरेक्टर सचिन दत्ता को आज नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े : कर्ज चुकाने के लिए मां की हत्या कर बेटे ने चुराए थे जेवर

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को मतगणना

यह भी पढ़े : मुठभेड़ में ढेर हुआ दो करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड, चर्चित अफसर अनुज चौधरी की जैकेट पर लगी गोली

यह भी पढ़े : एक लाख के इनामी बदमाश इमरान ढेर, अवैध असलहा व कारतूस बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *