उप्र न्यूज़

अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियाें पर रोक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मंडल में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां रद्​द कर दी गई है। क्योंकि राजधानी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 की बैठक होने जा रही है। इसी को देखते हुए योगी सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां पहले से ही स्वीकृत थीं, उनको को निरस्त कर दिया गया है। ताकि आयोजन में कहीं किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाएं।

छुट्टियां पर दस से 15 फरवरी तक लगाई गई है रोक

जानकारी के लिए बता दें कि सभी अधिकारियों की छुट्टियां पर दस से 15 फरवरी तक रोक लगाई गई है। इसमें आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के साथ विभागाध्य और उनकी अधीन काम करने वाले सभी कर्मचारी भी शामिल हैं। प्रदेश में 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और 13 से 15 फरवरी तक जी-20 की बैठकें हो रही हैं। इनमें लखनऊ मंडल के समूह क व ख के ज्यादातर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बैठकों के दौरान राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली रहेगी

आपको बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 की बैठक के दौरान राजधानी के वीवीआईपी मूवमेंट वाले पांच मार्गों पर आठ दिन (नौ से 16 फरवरी) तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। यह डायवर्जन सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा। साथ ही शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं शहर में शहीद पथ, हजरतगंज से अहिमामऊ, गोल्फ क्लब से शहीद पथ, गोल्फ क्लब चौराहे से 1090 चौराहा और 1090 चौराहे से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान पर सामान्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

बुझा घर का चिराग: दीवार के नीचे दबकर दो सगे भाइयों की मौत https://smupnews.com/2023/02/the-lamp-of-the-house-extinguished-two-brothers-died-by-pressing-under-the-wall/

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button