smupnews

लखनऊ में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान ने फांसी लगाकर जान दी

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के सरोजनीनगर क्षेत्र में बुधवार रात ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

विक्रम सिंह मूल रूप से इटावा का रहने वाला था

मृतक की पहचान विक्रम सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के करई गांव का निवासी था। विक्रम अपनी पत्नी नेहा सिंह के साथ सरोजनीनगर के नवीन गौरी इलाके में किराए के मकान में रहता था। वह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट स्थित एटीसी उपकरण सुरक्षा में होमगार्ड के पद पर तैनात था।

साथी होमगार्ड ने चौकी गेट से झांककर देखा तो उड़ गए होश

जानकारी के मुताबिक, विक्रम बुधवार रात लगभग 9 बजे ड्यूटी के लिए एयरपोर्ट स्थित सुरक्षा चौकी पर गया था। गुरुवार सुबह जब ड्यूटी पर तैनाती के लिए दूसरा होमगार्ड जवान धर्मपाल वहां पहुंचा तो चौकी का गेट अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर उसने गेट से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए।

आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया

धर्मपाल ने देखा कि विक्रम सुरक्षा चौकी में बने टीन शेड के पाइप से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर उसने तुरंत अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चौकी का ताला तोड़कर विक्रम को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सरोजनीनगर थानाध्यक्ष राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : लखनऊ पुलिस की महिला आरक्षियों ने जागरूकता दौड़ में दिखाया उत्साह

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, ढेर हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश नईम कुरैशी

यह भी पढ़े : बागपत में जेल से रिहा हुए 1199 आरोपितों ने थाने में अपराध न करने की ली शपथ

यह भी पढ़े : लखीमपुर खीरी हादसा : रोडवेज बस और वैन में भीषण टक्कर, पांच की मौत, नौ घायल

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *