क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी की संवेदनशील पूछताछ से हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस की त्वरित कार्रवाई व अभियोजन की प्रभावी पैरवी से मिला दंड

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस और अभियोजन की त्वरित कार्रवाई के चलते एक खौफनाक मामले में बड़ा फैसला आया है। चार नाबालिग बच्चियों से यौन अपराध करने वाले सीरियल रेपिस्ट अविनाश पांडेय उर्फ सिंपल को महज 20 कार्य दिवसों में अदालत ने आजीवन कारावास और ₹1,60,000 के अर्थदंड से दंडित किया।

जून-जुलाई में एक के बाद एक गायब को रही थी बच्चियां

जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र में बीते जून-जुलाई माह में एक के बाद एक कई नाबालिग बच्चियों के गायब होने की घटनाओं ने पुलिस को चौकन्ना कर दिया। बच्चियां 5 से 8 साल की थीं, जो शाम तक बरामद हो जाती थीं लेकिन खौफ से कुछ बता नहीं पा रही थीं।

घटना का खुलासा के लिए पांच टीमों का किया गया था गठन

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा श्रीमती हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया। महिला अधिकारी ने संवेदनशीलता से बच्चियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि एक ही व्यक्ति उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाता और शोषण करता। बच्चियों ने उसका हुलिया भी एक समान बताया।

आरोपी ने चार बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बात स्वीकार की

हुलिया के आधार पर स्केच तैयार कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू हुई और मुखबिर की सूचना पर 3 दिन के भीतर आरोपी अविनाश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने चार बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके मोबाइल से अश्लील फोटो व वीडियो भी बरामद किए।तेजी से आरोपपत्र दाखिल कर फास्ट ट्रैक ट्रायल का अनुरोध किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) दीपकांत मणि की अदालत ने 24 सितंबर 2025 को आरोपी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास व ₹1.60 लाख अर्थदंड की सजा सुनाई।

डीजीपी ने पुलिस अभियोजन टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

घटना के सफल अनावरण पर क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी को प्रशस्ति पत्र व पदक अनुशंसा हेतु मुख्यालय भेजा गया। थाना सुजौली पुलिस व स्वॉट टीम को ₹15-15 हजार, सर्विलांस टीम को ₹10 हजार तथा विशेष भूमिका निभाने वाले उपनिरीक्षक रविन्द्र तिवारी व उपनिरीक्षक मारकंडेय मिश्रा को ₹10-10 हजार का पुरस्कार दिया गया।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा ने भी बहराइच पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और पुलिस-अभियोजन टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

यह भी पढ़े : प्रधानाध्यापक ने बीएसए कार्यालय में किया उत्पात, बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेल्ट से पीटा

यह भी पढ़े : सीतापुर जेल से 23 माह बाद रिहा हुए सपा नेता आजम खां, समर्थकों ने किया स्वागत

यह भी पढ़े : सुलतानपुर में छत ढहने से दो सगे भाई समेत 3 की मौत, मचा कोहराम

यह भी पढ़े : युवती के परिजनों ने प्रेमी को बुलाया घर और पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *