संजीव सिंह , बलिया। जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव में हाई टेंशन तार गिरने से दो सगी बहनों की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सम्बंधित जेई और एसडीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं उनके निलम्बन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा, मृतक छात्राओं के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने के आदेश भी दिए।

सेंट जेवियर स्कूल से पढ़ाई करके लौट रही थी घर

सुखपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी हरेराम यादव देवरिया में पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। तीन वर्ष पूर्व हेड कांस्टेबल ने बलिया जिले के जीराबस्ती में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी दो बेटियां अलका यादव (14) और आंचल यादव (17) धरहरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रमशः कक्षा सात और नौवीं में पढ़ती थींं। बुधवार को जेवियर स्कूल से पढ़ाई पूरी करके घर लौट रही थीं। तभी गांव के सड़क पर जल जमाव के कारण गिरे हुए हाई टेंशन तार की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

मौत की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह जिला चिकित्सालय जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान एक टूटा हुआ तार पाया गया

बिजली विभाग के एक्सियन नरेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर ने विद्युत आपूर्ति को तुरंत बंद करा दिया। साथ ही स्थानीय लाइनमैन और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जांच की। जांच के दौरान एक टूटा हुआ तार पाया गया। हालांकि, जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो किसी ने तार बदलने की शिकायत नहीं की।

करंट लगने से छात्रा की मौत

उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना भदैया के भैरवपुर दलित बस्ती में बुधवार काे एक बालिका की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।भदैया के भैरवपुर दलित बस्ती में बुधवार दोपहर बीए की छात्रा खुशबू (22) पुत्री अरविंद कुमार की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई । खुशबू गेहूं धोने के बाद सुखाने के लिए दरवाजे के बाहर चारपाई पर रखा था। इसके बाद वह गीले हाथों से स्टैंड फैन को बिजली बोर्ड में लगाने गई। इस दौरान एक तार अलग हो गया। गीले हाथ और नंगे पैर होने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े : प्रधानाध्यापक ने बीएसए कार्यालय में किया उत्पात, बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेल्ट से पीटा

यह भी पढ़े : सीतापुर जेल से 23 माह बाद रिहा हुए सपा नेता आजम खां, समर्थकों ने किया स्वागत

यह भी पढ़े : सुलतानपुर में छत ढहने से दो सगे भाई समेत 3 की मौत, मचा कोहराम

यह भी पढ़े : युवती के परिजनों ने प्रेमी को बुलाया घर और पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *