smupnews

सीतापुर जेल से 23 माह बाद रिहा हुए सपा नेता आजम खां, समर्थकों ने किया स्वागत

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खा मंगलवार कों 23 माह बाद जेल से रिहा हाे गये हैं। अपने बेटाें के साथ जेल से बाहर निकलते वक्त आजम खां ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया और इसके बाद वे रामपुर के लिए रवाना हाे गये।

आजम खां को लेने सुबह ही सीतापुर पहुंच गए थे उनके बेटे

समाजवादी पार्टी के कद्दावर मुस्लिम नेता आजम खां के खिलाफ पिछले दिनों तीन धाराएं बढ़ाई गई थी। प्रयागराज उच्च न्यायालय से कई मामलों में जमानत मिलने के बाद से इन धाराओं में जमानत मिल जाने के बाद सोमवार को उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया था। मंगलवार काे अपने पिता आजम खां काे लेने के लिए उनके बेटे अपने समर्थकों के साथ सीतापुर जेल पहुंच गये थे। आजम खां लगभग 23 माह से सीतापुर की जेल में बंद थे।

आजम खां की रिहाई दोपहर 12 बजे के बाद संभव हो पाई

आज सुबह 7 बजे ही उनकी रिहाई होनी थी। लेकिन सीतापुर जेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि आजम खां के ऊपर चल रहे एक मामले में कोर्ट का जुर्माना नहीं अदा किया गया है। इस कारण रिहाई की प्रक्रिया में समय लग सकता है। सुबह दस बजे कोर्ट खुलने के बाद उनका संबंधित केस का जुर्माना भरा गया। जुर्माना भरने के बाद कोर्ट की ओर से सीतापुर जेल प्रशासन को सूचित किया गया तब आजम खां की रिहाई दोपहर 12 बजे के बाद संभव हो पाई।

जेल के बाहर समर्थकों का रहा जमावड़ा

सपा नेता आजम की रिहाई की खबर सोमवार देर रात ही चारो ओर फैल गई थी। मंगलवार सुबह तक सीतापुर जेल के बाहर रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, कानपुर, आदि जनपदों से बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए थे। कई समर्थक व सपा नेता सोमवार की देर रात सीतापुर में विभिन्न होटलों में रुके थे। इसको लेकर सीतापुर पुलिस सतर्क रही पूरी रात विभिन्न जनपदों से आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाती रही।

काफी संख्या में पुलिस बल जेल के आसपास मौजूद रहा

मंगलवार की सुबह पांच बजे से ही दर्जनों वाहन जेल रोड पर बाहर कतारों में लगे थे। दुर्गा पूजा एवं बच्चों के स्कूल जाने का समय होने के कारण पुलिस ने शांति कायम रखने के लिए जेल के गेट के आसपास मौजूद सभी लोगों को वहां से खदेड़ा दिया। मंगलवार की सुबह से आजम की रिहाई तक काफी संख्या में पुलिस बल जेल के आसपास मौजूद रहा।

एक सप्ताह पूर्व हाई कोर्ट से मिली थी राहत

कई मामलों में आजम खांन को हाई कोर्ट से एक सप्ताह पूर्व राहत मिलने पर उनकी रिहाई की अटकले शुरू हो गई थी। आजम खान के खिलाफ एक सौ से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अकेले रामपुर जनपद के 93 मामले हैं।

यह भी पढ़े : मिशन शक्ति 5 के तहत महिला पुलिस की प्रदेशव्यापी बाइक रैली

यह भी पढ़े : बिहार से आए दो तस्कर गोरखपुर में गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

यह भी पढ़े :मुनीम ने खुद रची 5 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज

यह भी पढ़े :23 दिन बाद भी लापता टेलीकॉलर साक्षी का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *