एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । मधुबन, करनाल (हरियाणा) में 20 से 24 सितम्बर 2025 तक आयोजित 74वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक (03 स्वर्ण, 02 रजत, 06 कांस्य) हासिल किए।
स्वर्ण पदक जीतकर यूपी पुलिस और पीएसी का मान बढ़ाया
आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर के आरक्षी अजय पाल सिंह ने 65 किग्रा वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर यूपी पुलिस और पीएसी का मान बढ़ाया। इसके अलावा बरेली की म.मु.आ. वंदना और बिजनौर की म.मु.आ. नीरज ने रजत पदक, जबकि सहारनपुर की म.मु.आ. रूचि चौहान, अलीगढ़ की कृष्णा और कानपुर के राहुल राकेश ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
कुश्ती विधा में भी यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया
कुश्ती विधा में भी यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वाराणसी के विशाल सहानी (57 किग्रा FS) और मेरठ के रविन्द्र (61 किग्रा FS) ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मेरठ के अभिषेक (70 किग्रा FS), प्रयागराज के तेजवीर सिंह यादव (74 किग्रा FS) और सीतापुर के अनुज (79 किग्रा FS) ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
डीजीपी ने खिलाड़ियों को दी बधाई
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन एवं सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा सकें।
यह भी पढ़े : मिशन शक्ति 5 के तहत महिला पुलिस की प्रदेशव्यापी बाइक रैली
यह भी पढ़े : बिहार से आए दो तस्कर गोरखपुर में गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद
यह भी पढ़े :मुनीम ने खुद रची 5 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज
यह भी पढ़े :23 दिन बाद भी लापता टेलीकॉलर साक्षी का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान
