एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज को बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 102 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 51 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करों के पास से एक शेवरलेट सेल कार, दो मोबाइल फोन और 1370 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, एडीजी कानून-व्यवस्था, एडीजी अपराध लखनऊ और आईजी एएनटीएफ लखनऊ के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अनूप दुबे पुत्र लल्लन दुबे निवासी चतुर बगहा, थाना जादोपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) और कल्लूशाह पुत्र मोदी शाह निवासी कल्ला मातिहिरिया, थाना विशंभरपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है।

गोरखपुर- वाराणसी मार्ग से किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी 20 सितम्बर की शाम 5:05 बजे थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर क्षेत्र के बाघरगाड़ा अंडरपास से लगभग 500 मीटर दूरी पर गोरखपुर-वाराणसी मार्ग से की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर में मुकदमा पंजीकृत कर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एक व्यक्ति के कहने पर गांजा सप्लाई करने जा रहे थे। तभी एएनटीएफ टीम ने उन्हें धर दबोचा।

यह भी पढ़े : भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी का बोलबाला : अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 वरिष्ठ IAS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं

यह भी पढ़े : 574 लाख का गबन: 14 साल बाद ठेकेदार हर्ष अग्रवाल गिरफ्तार

यह भी पढ़े : युवक की मौत पर परिजनों ने लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

यह भी पढ़े : यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला, मुख्यालय भेजे गए खराब काम करने वाले कप्तान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *