एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।यूपी की राजधानी लखनऊ के मानकनगर क्षेत्र में महिला ने परिचित युवक पर उनकी बेटी की प्राइवेसी भंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उनकी बेटी के नहाते समय मोबाइल से गुप्त वीडियो बनाने की कोशिश की।

पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

बता दें कि इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब आरोपी के घरवालों पर धमकाने और मोबाइल वापस लेने के लिए जबरन घर में घुसने का आरोप भी लगाया गया। फिलहाल मानकनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के समय रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

शिकायत में बताया गया कि 13 सितंबर की सुबह महिला की 28 वर्षीय बेटी अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। तभी पास-पड़ोस का परिचित युवक शशांक सिंह वहां पहुंचा और दरवाजे पर बने छोटे छेद से मोबाइल फोन के जरिये वीडियो बनाने लगा। अचानक नजर पड़ने पर युवती ने शोर मचाया। शोर सुनकर घरवाले दौड़े और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। परिजनों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।

मोबाइल से मिला एक और वीडियो, शक और गहराया

परिजनों ने जब मोबाइल की जांच की तो उसमें एक और आपत्तिजनक वीडियो मिला। बताया गया कि यह वीडियो एक दिन पहले यानी 12 सितंबर को बनाया गया था। इस खुलासे के बाद घरवाले सन्न रह गए और सीधे पुलिस तक जाने का फैसला किया।

आरोपी के परिजन व परिचित युवती पर धमकाने का आरोप

महिला का आरोप है कि थोड़ी देर बाद शशांक की मां, पिता और भाई मयंक सहित एक युवती, जिसने अपना नाम अल्का सिंह बताया, उनके घर जबरन घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए आरोपी का मोबाइल वापस करने की धमकी दी। विरोध करने पर धमकाते हुए सभी वहां से चले गए।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी

पीड़ित पक्ष ने पूरा मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिया है। मानकनगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक और उसके परिजनों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी का बोलबाला : अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 वरिष्ठ IAS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं

यह भी पढ़े : 574 लाख का गबन: 14 साल बाद ठेकेदार हर्ष अग्रवाल गिरफ्तार

यह भी पढ़े : युवक की मौत पर परिजनों ने लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

यह भी पढ़े : यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला, मुख्यालय भेजे गए खराब काम करने वाले कप्तान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *