एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लगातार तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने बुधवार को सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे पहले मंगलवार रात को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे।

अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

जिन सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है उनमें देवरंजन वर्मा का सबसे पहले नाम है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ बनाया गया है। इससे पहले उनको नियम एवं ग्रंथ का प्रभार सौंपा गया था।

डा. सतीश को सेना नायक एसडीआरएफ लखनऊ से पुलिस मुख्यालय भेजा

डा. सतीश कुमार को सेना नायक एसडीआरएफ लखनऊ से पुलिस मुख्यालय भेजा है। अभिजीत कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ बनाया गया है।

ममता रानी चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी

इसी तरह अतुल कुमार श्रीवास्तव को रामपुर से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट कानपुर नगर, ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ, शैलेंद्र कुमार सिंह को अमेठी से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर और त्रिगुण बिसेन को फिरोजाबाद से गाजियाबाद पुलिस कमिश्ररेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर नवीन तैनाती मिली है।

यह भी पढ़े : यूनियन बैंक मैनेजर सहित फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार को दबोचा

यह भी पढ़े : मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित , SIT गठित

यह भी पढ़े :लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टला, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित

यह भी पढ़े : मटियारी गांव में चली गोलियां, पुनीत यादव घायल – पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *