एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पशु तस्करों ने नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता (19 वर्ष) की हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़कर पीटा, वाहनों में आगजनी की और पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात तनावपूर्ण हो गए, जिन्हें काबू में करने के लिए पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

ऐसे हुई वारदात

एसएसपी राज करण नैय्यर के मुताबिक, देर रात करीब तीन बजे दो वाहनों से पशु तस्कर गांव में पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विरोध किया तो एक गाड़ी कीचड़ में फंस गई और तस्कर दूसरी गाड़ी से भागने लगे। इस दौरान छात्र दीपक गुप्ता ने उनका पीछा किया। आरोप है कि तस्करों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया और कुछ दूरी पर चलते वाहन से धक्का दे दिया।

प्रारंभिक निरीक्षण में गोली लगने के साक्ष्य नहीं मिले

सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि कुछ ग्रामीणों का दावा है कि छात्र को गोली मारी गई थी, लेकिन एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक निरीक्षण में गोली लगने के साक्ष्य नहीं मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

गुस्साई भीड़ ने एक तस्कर को पकड़कर बेरहमी से पीटा

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी तनाव फैल गया। गुस्साई भीड़ ने एक तस्कर को पकड़कर बेरहमी से पीटा और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसी दौरान हुए पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल तस्कर को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जांच और प्रशासनिक कार्रवाई

एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और परिवार की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार होगा।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े : यूनियन बैंक मैनेजर सहित फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार को दबोचा

यह भी पढ़े : मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित , SIT गठित

यह भी पढ़े :लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टला, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित

यह भी पढ़े : मटियारी गांव में चली गोलियां, पुनीत यादव घायल – पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *