एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक पेड़ गिरने से उसमें पांच लोग दब गए। सभी को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने एक काे मृत घोषित कर दिया है। चार लोग गम्भीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
पेड़ गिरते ही मचा हड़कंप
जिलाधिकारी ने बताया कि कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित लाटूश रोड मछली मंडी में एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। उसकी चपेट में पेड़ से लगे एक घर की दीवार व टीन शेड की कुछ दुकानों के गिर जाने एवं कुछ लोगों के नीचे फंसे होने की सूचना प्राप्त हुयी। तत्काल थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में दबे पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार
डॉक्टरों ने बताया कि अलीगंज के त्रिवेणी नगर शिवलोक निवासी राम देवनाथ (70) की मौत हो गई। वहीं, मछली मोहल्ला निवासी मो. रिजवान, मो. शोएब, अरमान और अभिषेक यादव घायल हो गये हैं, उनका इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी पाकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी विशाखजी और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। डीएम ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : यूनियन बैंक मैनेजर सहित फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार को दबोचा
यह भी पढ़े : मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित , SIT गठित
यह भी पढ़े :लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टला, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित
यह भी पढ़े : मटियारी गांव में चली गोलियां, पुनीत यादव घायल – पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला
