एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर शुक्रवार तड़के ताबड़तोड़ फायरिंग से शहर में सनसनी फैल गई। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने करीब साढ़े तीन बजे नौ राउंड गोलियां चलाईं और नैनीताल हाईवे की ओर फरार हो गए।घटना के समय घर में अभिनेत्री के पिता व सेवानिवृत्त सीओ जगदीश चंद्र पाटनी, मां और बहन सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस जांच में घर की बालकनी और छज्जे पर गोलियों के स्पष्ट निशान मिले।

भविष्य में जान से मारने की धमकी दी गई

हमलावरों की करतूत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुख्यात अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में संत अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद पर की गई टिप्पणियों पर गुस्सा जताया गया और भविष्य में जान से मारने की धमकी दी गई।एसएसपी अनुराग आर्य ने घटना को गंभीर मानते हुए एसपी सिटी और एसपी क्राइम की अगुवाई में पांच टीमें गठित की हैं। परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए घर पर गार्ड और दो गनर तैनात कर दिए गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज में बड़ा खुलासा हुआ

सीसीटीवी फुटेज में बड़ा खुलासा हुआ है। इससे पता चला कि गुरुवार सुबह भी दो हमलावर बाइक से आए थे और घर के बाहर हवाई फायरिंग कर लौट गए थे, लेकिन तब इसे संयोग समझकर नजरअंदाज कर दिया गया। शुक्रवार की तड़के हुई दूसरी वारदात के बाद मामला साजिश की ओर इशारा करता है।

संत अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी

पुलिस के मुताबिक, खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और हाल ही में संत अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इसी को लेकर यह हमला कराए जाने की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां दोनों ही हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे सिर्फ धमकाने की कार्रवाई मान रही हैं, लेकिन इस वारदात ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े : नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए यूपी पुलिस अलर्ट

यह भी पढ़े : वीआईपी नंबर की चाह बनी मुसीबत, न मिला नंबर न वापस आई रकम, फंसा 9 करोड़ का रिफंड

यह भी पढ़े : महिलाओं-बच्चों पर आपत्तिजनक पोस्ट बर्दाश्त नहीं, डीजीपी ने दिए आदेश

यह भी पढ़े : सीपी राधाकृष्णन बने देश के अगले उपराष्ट्रपति, जानें मतदान का पूरा गणित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *