होमउप्र न्यूज़मुख्य सचिव और डीजीपी ने वाराणसी में पीएम दौरे की व्यवस्थाओं का...

मुख्य सचिव और डीजीपी ने वाराणसी में पीएम दौरे की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम 11 सितम्बर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। दौरे को लेकर मंगलवार को प्रदेश के प्रभारी मुख्य सचिव/अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने वाराणसी पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया।

वार्ता स्थल की तैयारियों का लिया जायजा

अफसरों ने बाबतपुर एयरपोर्ट, पुलिस लाइन हेलीपैड और ताज होटल नदेसर में सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एयरपोर्ट पर उन्होंने टर्मिनल भवन, एप्रन और रनवे टर्न पैड का मुआयना किया। ताज होटल में वार्ता स्थल की तैयारियों पर मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी दी।

सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए

इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर अधिकारियों को सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। डीजीपी ने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यातायात व्यवस्था पर विशेष एडवाइजरी

मॉरीशस के प्रधानमंत्री बुधवार शाम वाराणसी आएंगे। उनके स्वागत के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शहर में मौजूद रहेंगी। मेहमान प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए यातायात विभाग ने मंगलवार शाम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जो बुधवार को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।

एयरपोर्ट से ताज होटल नदेसर तक के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी

एयरपोर्ट से ताज होटल नदेसर तक के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।शगुनहा तिराहा, बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा, हरहुआ फ्लाईओवर, भोजूबीर तिराहा, गिलट बाजार तिराहा, नदेसर तिराहा और कचहरी-अंबेडकर चौराहा समेत कई स्थानों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।शहर के अंदर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

यह भी पढ़े : स्केटर चलाते बच्चे पर गाय ने बोला हमला, बचाने में दादा भी घायल

यह भी पढ़े : लाठीचार्ज विवाद के बाद प्रशासन सख्त, यूनिवर्सिटी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

यह भी पढ़े : राजाजीपुरम में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments