एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहली घटना तालकटोरा के अशोक विहार, आलमनगर की है, जहां 25 वर्षीय आयुष निगम ने सोमवार दोपहर घर की ऊपरी मंजिल पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। आयुष राजाजीपुरम की एक पैथोलॉजी में ब्लड सैंपल कलेक्टर का काम करते थे। उनके पिता दिनेश निगम भी वहीं नौकरी करते हैं।
मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ
घटना के समय मां और बहनें घर पर मौजूद थीं। आयुष ने आराम करने की बात कहकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और कुछ देर बाद फांसी लगा ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और परिजनों ने भी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं किया।
शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा था पवन
दूसरी घटना आलमबाग के गढ़ी कनौरा इलाके की है। यहां 25 वर्षीय पवन मिश्रा, मूलरूप से बाराबंकी के सफदरगंज निवासी, ने रविवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, पवन शनिवार को पैतृक गांव गया था, जहां पट्टीदारों से जमीन विवाद के बाद कहासुनी हुई थी। वहां से लौटने के बाद वह शराब के नशे में था और घर आकर कमरे में चला गया।
पवन की आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा
पत्नी राजेश्वरी ने जब काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर झांका तो पवन फंदे पर लटकते मिले। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है। आयुष की मौत ने परिवार को सदमे में डाल दिया है, वहीं पवन की आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
यह भी पढ़े : स्केटर चलाते बच्चे पर गाय ने बोला हमला, बचाने में दादा भी घायल
यह भी पढ़े : लाठीचार्ज विवाद के बाद प्रशासन सख्त, यूनिवर्सिटी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
यह भी पढ़े : राजाजीपुरम में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
