एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब आपसी विवाद के चलते एक युवक ने अपने दो दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना हैदरगंज पुलिया के पास करीब पांच बजे हुई।जानकारी के मुताबिक कैम्पवेल रोड स्थित समनान गार्डेन निवासी मोहम्मद आतिफ अपने दोस्त गुफरान के साथ सौरभ नामक युवक से मिलने पहुंचे थे।

किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी

बताया जा रहा है कि रविवार को गुफरान और सौरभ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसमें सौरभ ने गुफरान के साथ हाथापाई भी की थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए सौरभ ने सोमवार को मुलाकात के लिए बुलाया था।

दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

हालांकि, मुलाकात के दौरान बात बनने के बजाय और बिगड़ गई। गुस्से में आए सौरभ ने आतिफ और गुफरान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। हमले में गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आतिफ को भी चोटें आई हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। रिंग रोड चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तीनों एक-दूसरे के जानकार हैं और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपित सौरभ की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

यह भी पढ़े : स्केटर चलाते बच्चे पर गाय ने बोला हमला, बचाने में दादा भी घायल

यह भी पढ़े : लाठीचार्ज विवाद के बाद प्रशासन सख्त, यूनिवर्सिटी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

यह भी पढ़े : राजाजीपुरम में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *