एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के खाला बाजार क्षेत्र के खजुहा मोहल्ले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक आवारा गाय ने अचानक 4 वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के साथ टहल रहे 58 वर्षीय दादा विजय रस्तोगी भी इस हमले में घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

स्केटर की आवाज से भड़की गाय

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजय रस्तोगी अपने छोटे पोते को स्केटर पर लेकर गली में टहल रहे थे। उसी दौरान गली में पहले से खड़ी सफेद रंग की गाय स्केटर की आवाज से उत्तेजित हो गई। अचानक वह मुड़कर सीधे बच्चे की ओर झपटी। पोते को बचाने की कोशिश में विजय रस्तोगी उसके ऊपर गिर पड़े, तभी गाय ने कई बार उन पर सींग से हमला किया।

दूसरी गाय ने बचाई जान

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सफेद गाय के हमले के दौरान एक काली गाय भी मौके पर पहुंची और उसने सफेद गाय को खदेड़ने की कोशिश की। इस बीच आसपास के लोग दौड़कर आए और मिलकर गाय को हटाया। किसी तरह घायल दादा-पोते को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल

घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर निगम कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों का आरोप है कि कुछ पशु मालिक अपने मवेशियों को दिनभर सड़क पर छोड़ देते हैं और रात में बांध लेते हैं, जिससे आए दिन खतरा बना रहता है।क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन इससे भी बड़ी घटना हो सकती है।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय, यूपी बनेगा रोजगार और निवेश का हब

यह भी पढ़े : प्रमोशन पाए PPS अफसरों की तैनाती पर सस्पेंस, डीजीपी ने खुद लिया इंटरव्यू

यह भी पढ़े : शादी का वादा कर युवती का किया यौन शोषण, धर्म छिपाने का आरोप

यह भी पढ़े :यूपी में होमगार्ड भर्ती: 47 हजार पदों पर जल्द प्रक्रिया शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *