होमउप्र न्यूज़राजाजीपुरम में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ...

राजाजीपुरम में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के राजाजीपुरम सेक्टर-सी इलाके में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर चोरों ने एक और वारदात को अंजाम देते हुए स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी। इस बार शातिर चोर घर की रेकी करने के बाद वहां खड़ी नई और कीमती साइकिल लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई

मकान मालिक प्रमिल मिश्र ने बताया कि वह कुछ देर के लिए परिवार संग बाहर गए थे। इस दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। मिश्र के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में बेटे के लिए नई साइकिल खरीदी थी, लेकिन चोरी की घटना से परिवार सदमे में है। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है, जिसमें आरोपी साफ दिख रहा है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा

इलाके के लोगों का कहना है कि पिछले दिनों भी नजदीकी घर में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। इसके बाद लगातार बढ़ती घटनाओं से लोग दहशत में हैं और घर खाली छोड़ने से कतराने लगे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय, यूपी बनेगा रोजगार और निवेश का हब

यह भी पढ़े : प्रमोशन पाए PPS अफसरों की तैनाती पर सस्पेंस, डीजीपी ने खुद लिया इंटरव्यू

यह भी पढ़े : शादी का वादा कर युवती का किया यौन शोषण, धर्म छिपाने का आरोप

यह भी पढ़े :यूपी में होमगार्ड भर्ती: 47 हजार पदों पर जल्द प्रक्रिया शुरू

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments