होमउप्र न्यूज़पोते-पोती की डूबकर मौत का सदमा, दादी ने भी तोड़ा दम, एक...

पोते-पोती की डूबकर मौत का सदमा, दादी ने भी तोड़ा दम, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के गोसाईगंज इलाके में दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। शुक्रवार को लोनी नदी में नहाते वक्त चार साल की हिमानी और उसके चचेरे भाई गौरव की डूबकर मौत हो गई थी। इनकी मौत का सदमा दादी श्रीमती (65) बर्दाश्त नहीं कर सकीं और शनिवार दोपहर उनकी भी जान चली गई। परिजनों ने तीनों का एक ही स्थान पर अंतिम संस्कार किया।

खेलते खेलते मासूम पहुंच गए थे नदी के किनारे और लगा दी छलांग

गोसाईगंज के लोधपुरवा गांव निवासी मजदूर गुड्डू खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान उनका बेटा विराट (4), पड़ोसी अंकित की बेटी हिमानी और साजन का बेटा गौरव खेलने-खेलने नदी किनारे पहुंच गए। तीनों ने पानी में छलांग लगा दी। बहाव तेज होने के कारण वे गहरे पानी में बह गए। विराट ने किनारे की झाड़ियों को पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन हिमानी और गौरव को ग्रामीणों ने जब तक निकाला, वे दम तोड़ चुके थे।

इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर

शुक्रवार शाम दोनों बच्चों के शव घर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण अंतिम संस्कार टल गया। शनिवार सुबह परिजनों ने दोनों का गांव में ही अंतिम संस्कार किया। इसी दौरान बच्चों की दादी श्रीमती, जो पहले से बीमार थीं, शोक सहन नहीं कर सकीं और दोपहर तीन बजे उनका भी निधन हो गया। शाम को उनका भी अंतिम संस्कार बच्चों के पास ही कर दिया गया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद इतना हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला है, जब परिवार के तीन सदस्यों की चिता एक ही स्थान पर जली।

यह भी पढ़े : AI और साइबर क्राइम पर महिला आयोग ने दी चेतावनी, बचाव के बताए उपाय

यह भी पढ़े : क्लिनिक कर्मचारी ने बच्चों से जबरन टंकी साफ करवाई, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े : लखनऊ एयरपोर्ट पर 24 करोड़ का ड्रग्स पकड़ाया, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर यूपी सरकार ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़े : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में तेजी, नियमों में होगा संशोधन

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments