एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  क्राइम सर्विलांस टीम पूर्वी जोन और थाना इंदिरानगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर चैन स्नैचर गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की लूटी हुई चेन और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पूछताछ में बताया कि अगरबत्ती बचने का काम करते थे। इसमें फायदा न होने के कारण चेन स्नैचिंग करने लगे। ताकि वह अपना शौक पूरा कर सके।

22 अगस्त को तकरोही में इनके द्वारा एक महिला से छीनी गई थी चेन

डीसीपी पूवी शशांक सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को तकरोही निवासी योगेंद्र पाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी के गले से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चेन छीन ली। इस संबंध में थाना इंदिरानगर में केस दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक ऋषभ शुक्ला को सौंपी गई।घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दोनों अभियुक्तों को आज़ाद नगर, हसनगंज से गिरफ्तार किया गया।

राह चलती महिलाओं को बनाते थे अपना निशाना

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अहान अली (25 वर्ष) और साहिद अली (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आज़ाद नगर, हसनगंज के रहने वाले हैं और अगरबत्ती बेचने का काम करते थे। इनके पास से बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर लिया गया है।

पूछताछ के बाद अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जाएगा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपी राह चलती महिलाओं से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ में इनका कहीं कोई अपराधिक इतिहास नहीं मिला है। अन्य जनपदों से इनके बारे में जानकारी की जा रही है। पूछताछ के बाद अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े : AI और साइबर क्राइम पर महिला आयोग ने दी चेतावनी, बचाव के बताए उपाय

यह भी पढ़े : क्लिनिक कर्मचारी ने बच्चों से जबरन टंकी साफ करवाई, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े : लखनऊ एयरपोर्ट पर 24 करोड़ का ड्रग्स पकड़ाया, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर यूपी सरकार ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़े : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में तेजी, नियमों में होगा संशोधन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *