एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।   राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र के सैनिकनगर इलाके में एक नाबालिग छात्र से मारपीट और अपहरण के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि बांदा में तैनात एक सीओ अपने बेटे के साथ घर में जबरन घुसे और इंस्पेक्टर के बेटे को उठाकर चौकी ले गए।रायबरेली में पीएसी में तैनात इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी की पत्नी शशिकला ने शिकायत दी है कि उनका 10वीं में पढ़ने वाला बेटा वृंदावन स्थित निजी स्कूल का छात्र है। गुरुवार को स्कूल में उसका विवाद सीओ के बेटे से हो गया था।

छात्र को घर से खींचकर पहले पिटाई की फिर ले गए चौकी

आरोप है कि इसी रंजिश में सीओ शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे और छात्र को घर से खींचकर पहले पिटाई की, फिर जबरन कपड़े बदलवाकर वृंदावन चौकी ले गए। परिजनों का कहना है कि पुलिस पर दबाव डालकर पूरे मामले को आपसी समझौते में निपटाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पीड़ित छात्र के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। शशिकला ने बेटे की मेडिकल जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।इस मामले में पीजीआई थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली थी लेकिन आपसी सहमति के बाद किसी पर कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़े : AI और साइबर क्राइम पर महिला आयोग ने दी चेतावनी, बचाव के बताए उपाय

यह भी पढ़े : क्लिनिक कर्मचारी ने बच्चों से जबरन टंकी साफ करवाई, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े : लखनऊ एयरपोर्ट पर 24 करोड़ का ड्रग्स पकड़ाया, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर यूपी सरकार ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़े : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में तेजी, नियमों में होगा संशोधन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *