एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।   राजधानी के सआदतगंज इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया जहां एक युवती ने अपनी ही सहेली को बहाने से बुलाकर उसके घर ले गई और वहां कुछ देर बाद प्रेमी आ धमका फिर उस युवती के साथ रेप किया। इतना ही नहीं, युवती ने रेप की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मोबाइल में कैद कर ली। घबराई छात्रा जब घर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। सआदतगंज थाना क्षेत्र का है।

जबरदस्ती प्रेमी ने प्रेमिका की सहेली से किया दुष्कर्म

डालीगंज निवासी छात्रा ने बताया कि जंबूरखाना मछली मोहल्ला निवासी उसकी सहेली ने मंगलवार को फोन कर कैसरबाग बुलाया। मुलाकात के बाद उसे बहला-फुसलाकर अकबरी गेट अपने प्रेमी अली उर्फ मेहरान के घर ले गई। कुछ देर बाद अली वहां पहुंचा। छात्रा का आरोप है कि अली वहां पहुंचा और बोला कि अपनी सहेली से शारीरिक संबंध बनवाओ। छात्रा ने कहा ऐसा नहीं हो सकता। इस पर आरोपी महिला ने दबाव डालते हुए कहा कि मना मत करो, वर्ना जाने नहीं दिया जायेगा।

प्रेमिका ने अपनी सहेली का अश्लील वीडियो भी बना लिया

आरोप है कि अली ने धमकी देकर छात्रा से रेप किया। इस दौरान प्रेमिका ने अपनी सहेली का अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद छात्रा को ऑटो में बैठाकर घर भेज दिया। पीड़िता ने डरी-सहमी हालत में परिजनों को जानकारी दी। परिवार ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सआदतगंज का का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : AI और साइबर क्राइम पर महिला आयोग ने दी चेतावनी, बचाव के बताए उपाय

यह भी पढ़े : क्लिनिक कर्मचारी ने बच्चों से जबरन टंकी साफ करवाई, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े : लखनऊ एयरपोर्ट पर 24 करोड़ का ड्रग्स पकड़ाया, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर यूपी सरकार ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़े : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में तेजी, नियमों में होगा संशोधन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *