एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर और संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार के मार्गदर्शन में राजधानी के मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी जोनों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नगर निगम टीमों के सहयोग से भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य मार्गों व चौराहों पर अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में कार्रवाई की।
जोनवार कार्रवाई इस प्रकार रही
मध्य जोन
डीसीपी आशीष श्रीवास्तव व एडीसीपी ममता रानी चौधरी के निर्देशन में हजरतगंज थाना क्षेत्र के अशोक मार्ग, हजरतगंज चौराहा, नरही बाजार और दैनिक जागरण चौराहा पर अभियान चलाया गया।
थाना मदीरगंज पुलिस ने खदरा चुंगी से पक्का पुल-डालीगंज मार्ग पर अतिक्रमण हटाया।
उत्तरी जोन
डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी और एडीसीपी जितेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में मड़ियांव पुलिस ने नौबस्ता मोड़ से मोहबिल्ला रोड तक अतिक्रमण हटवाया।
माल थाना क्षेत्र में इटौंजा मार्ग पर भी कार्रवाई की गई।
दक्षिणी जोन
डीसीपी निपुण अग्रवाल और एडीसीपी रल्ला पल्ली वसन्थ कुमार के निर्देशन में पीजीआई पुलिस ने शनि मंदिर व साउथ सिटी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया।
गोसाईगंज, सरोजनीनगर, बन्थरा, बिजनौर, निगोहां, नगराम, मोहनलालगंज और कृष्णानगर थाना क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाया गया।
पश्चिमी जोन
डीसीपी पश्चिमी व एडीसीपी पश्चिमी की देखरेख में ठाकुरगंज पुलिस ने बालागंज चौराहे पर अभियान चलाया, वहीं वजीरगंज थाना पुलिस ने रफ आम क्लब से अतिक्रमण हटाया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और सड़क किनारे के अवैध अतिक्रमण से जनता को राहत दिलाना रहा।
यह भी पढ़े : यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत, 5000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
यह भी पढ़े : लखनऊ-हरदोई हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस टैंकर से टकराई , 12 यात्री घायल
यह भी पढ़े : बुलंदशहर : ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल
