होम उप्र न्यूज़ चलती ट्रेन के सामने युवती ने किया सुसाइड का प्रयास, ट्रॉमा सेंटर...

चलती ट्रेन के सामने युवती ने किया सुसाइड का प्रयास, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

0
18

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित भोला खेड़ा रेलवे ट्रैक पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। करीब 1.15 बजे एक 20 वर्षीय युवती ने अचानक चलती ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जीवन समाप्त करने की कोशिश की। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर बचा लिया।

पैर और सिर पर आई है गंभीर चोट

जानकारी के अनुसार, ट्रेन से टकराते ही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका बायां पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सिर पर भी गहरी चोटें आईं। तत्काल मौजूद आरपीएफ, जीआरपी और डायल 112 की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवती को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे किंग जॉर्ज ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर उपचार चल रहा है।

युवती के पर्स से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने युवती के पर्स की तलाशी ली, जिसमें से आधार कार्ड बरामद हुआ। इससे उसकी पहचान सृष्टि शर्मा (20), निवासी विनोबा नगर, हैदराबाद, जनपद उन्नाव के रूप में हुई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पर्स से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था सॉरी मम्मी, जैसा आप चाहती थीं वैसी बेटी मैं नहीं बन पाई। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : एक करोड़ की रिश्वत ठुकराकर ईमानदारी की मिसाल बने एसटीएफ इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत, 5000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

यह भी पढ़े : लखनऊ-हरदोई हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस टैंकर से टकराई , 12 यात्री घायल

यह भी पढ़े : बुलंदशहर : ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल