एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में मंगलवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) के दो निरीक्षकों और एक नर्सिंग होम संचालक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मामला 10 लाख रुपये की घूस का है, जिसकी जानकारी पहले से ही सीबीआई को मिल चुकी थी।
नर्सिंग होम संचालक ने दोनों अधिकारियों को 10 लाख सौंपे
सीबीआई को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला था कि नर्सिंग होम संचालक, सीबीएन के निरीक्षकों को बड़ी रकम देने वाला है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही महानगर स्थित सीबीएन कार्यालय में नर्सिंग होम संचालक ने दोनों अधिकारियों को 10 लाख रुपये सौंपे, पहले से मौजूद सीबीआई की टीम ने मौके पर छापा मारकर तीनों को पकड़ लिया।
इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय में मचा हड़कंप
अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सीबीआई ने मौके से घूस की रकम बरामद करने के साथ ही कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया। छापेमारी के दौरान आने-जाने पर रोक लगा दी गई और हर कमरे की गहन तलाशी ली गई।
आवास और अन्य ठिकानों पर भी छानबीन की जा रही
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई टीम ने गिरफ्तार निरीक्षकों और नर्सिंग होम संचालक से प्रारंभिक पूछताछ की है। इसके साथ ही उनके आवास और अन्य ठिकानों पर भी छानबीन की जा रही है।सीबीएन का उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय महानगर के मंदिर मार्ग स्थित परिसर में है, जो वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन कार्य करता है।
यह भी पढ़े : यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत, 5000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
यह भी पढ़े : लखनऊ-हरदोई हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस टैंकर से टकराई , 12 यात्री घायल
यह भी पढ़े : बुलंदशहर : ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल
