होमउप्र न्यूज़सुशांत गोल्फ सिटी में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

सुशांत गोल्फ सिटी में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक युवती ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुशांत गोल्फ सिटी के एक गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 19 अगस्त को वह इंटरव्यू देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी कुलदीप पाल रास्ते में मिला और उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना से पीड़िता का परिवार दहशत में

युवती का कहना है कि घटना के बाद जब उसका भाई शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा तो कुलदीप ने उसके साथ भी मारपीट की। इस घटना से पीड़िता का परिवार दहशत में है।इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।

यह भी पढ़े : यूपी के पीलीभीत में सड़क हादसे में पांच की मौत

यह भी पढ़े :नवादा अपहरण-हत्या कांड का खुलासा, 5 आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

यह भी पढ़े :फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़े :लखनऊ में पारिवारिक विवाद ने ली खतरनाक रूप, पत्नी को गोली मारकर भागा पति

यह भी पढ़े :दो किशोरी बेटियों के साथ सौतेले पिता ने की दरिंदगी, मां से की शिकायत तो पीटा

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments