होमउप्र न्यूज़गेस्ट हाउस में मिला बिहार निवासी युवक का शव

गेस्ट हाउस में मिला बिहार निवासी युवक का शव

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद रोड, मौलवीगंज स्थित अल नजीब गेस्ट हाउस में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के जिला गोपालगंज, थाना बरौनी के ग्राम देवापुर निवासी आशीष कुमार सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

19 अगस्त की शाम से गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे

पुलिस के अनुसार आशीष 19 अगस्त को शाम चार बजे गेस्ट हाउस में ठहरे थे। 21 अगस्त की शाम करीब चार बजे गेस्ट हाउस कर्मचारी मोहम्मद नसीम ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो आशीष मृत अवस्था में मिले।

आशीष लखनऊ इलाज कराने आए थे

प्राथमिक जांच में पाया गया कि आशीष लखनऊ इलाज कराने आए थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि मृतक की उंगलियां नीली पड़ी थीं, जिससे आशंका है कि उनकी मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस पूछताछ में मृतक के भाई अजय कुमार सिंह, जो भूतपूर्व सैनिक हैं, ने बताया कि आशीष ने आखिरी बार उन्हें फोन किया था। बातचीत के दौरान वे परेशान लग रहे थे और उसके बाद उनका फोन बंद हो गया।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : मूक बधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : बाराबंकी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 90 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : चौक पुलिस ने 50 लाख के गहना चोरी कांड का किया पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार

चिनहट में बीजेपी महिला पदाधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी, बदमाशों ने दबाया गला

यह भी पढ़े : सीएम आवास पर रिटायर्ड फौजी ने खाया जहर, बीजेपी विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल में भर्ती

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments