एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । गाजियाबाद के थाना लोनी इलाके में मूक बधिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए हैं। पीड़ित युवती ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा, 2 खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस व चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं।

युवती के साथ 18 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म हुआ था

युवती के साथ 18 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। लेकिन अभी तक इस सम्बंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके बाद अब उसने ये कदम उठाया था।सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़ित युवती के पिता की दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया था कि तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती मूक बधिर और मानसिक रोगी भी थी। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा था।

युवती मूक बधिर और मानसिक रोगी थी

परिजनों के अनुसार युवती मूक बधिर और मानसिक रोगी थी तो वो अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थी। 18 अगस्त को निकल कर पास के एक गांव में पहुंच गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। परिजनों ने पुलिस पर भी गम्भीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि न तो समय से उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही मेडिकल कराया गया। साथ ही मौत के बाद एक टेंपो में उसके शव को ले जाया गया।

पुलिस टीम से घिरता देख कर दी फायरिंग

युवती द्वारा आत्महत्या करने के बाद पुलिस एक्टिव हो गयी। डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि थाना लोनी पुलिस निठौरा अन्डरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा निठौरा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार आ रहे 2 संदिग्ध व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया।

दोनों ही ग्राम निठौरा के निवासी

परंतु पुलिस के इशारे पर न रूकते हुए भागने लगे तथा पुलिस ने उनका पीछा किया तो मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों ने अपने को पुलिस टीम से घिरता देख कुछ दूरी से पुलिस पर फायर कर दिया।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दोनों युवक घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों में रोहित व वीर सिंह उर्फ भोला हैं। दोनों ही ग्राम निठौरा के निवासी हैं।

यह भी पढ़े : लखनऊ में किशोरी के साथ दुष्कर्म, माता-पिता गए थे रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में

यह भी पढ़े : लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर जानलेवा हमला, दो बदमाश फरार

यह भी पढ़े : महिला अधिवक्ता पर हमला, एसयूवी सवार युवकों ने की गुंडई, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े : 25 साल पुराने घोटाले का पर्दाफाश, ईओडब्ल्यू ने पूर्व फील्ड ऑफिसर को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई, मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई अनोखी शादी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *