एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के निगोहां कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर किया, लेकिन दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष, ससुराल पक्ष और अस्पताल प्रबंधन के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लापरवाही का लगाया आरोप

दयालपुर मजरा परमेश्वरखेड़ा निवासी मजदूर शैलेंद्र कुमार की पत्नी प्रेमलता (26) को 18 अगस्त को पीलिया के इलाज के लिए निगोहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार देर रात उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने तुरंत उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब एम्बुलेंस से ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने एम्बुलेंस को काफी देर तक रोककर अस्पताल चुनने में समय गंवाया, जिससे प्रेमलता की जान चली गई। मौत की सूचना पाकर मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और मृतका का भाई शैलेंद्र घायल हो गया।

इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर

मृतका के पिता सुखराम, निवासी लोधईखेड़ा (बछरांवा), ने दामाद शैलेंद्र और अन्य ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मृतका अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी पीहू को पीछे छोड़ गई है।वहीं, अस्पताल संचालक ने सफाई दी कि महिला का पीलिया का उपचार चल रहा था। देर रात हालत गंभीर होने पर ही रेफर किया गया था। थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : लखनऊ में किशोरी के साथ दुष्कर्म, माता-पिता गए थे रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में

यह भी पढ़े : लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर जानलेवा हमला, दो बदमाश फरार

यह भी पढ़े : महिला अधिवक्ता पर हमला, एसयूवी सवार युवकों ने की गुंडई, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े : 25 साल पुराने घोटाले का पर्दाफाश, ईओडब्ल्यू ने पूर्व फील्ड ऑफिसर को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई, मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई अनोखी शादी

यह भी पढ़े : 75 जिलों को मिली फॉरेंसिक मोबाइल वैन, लखनऊ से सीएम योगी ने दी सौगात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *