होमउप्र न्यूज़ट्रेन की चपेट में आए दो इंटरमीडिएट छात्र, इयरफोन बना मौत की...

ट्रेन की चपेट में आए दो इंटरमीडिएट छात्र, इयरफोन बना मौत की वजह

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी के बख्शी का तालाब क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पर बैठे दो इंटरमीडिएट छात्रों की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों छात्र एसआर ग्लोबल स्कूल में 12वीं के विद्यार्थी थे और निजी हॉस्टल में रहते थे।

प्राचीन हनुमान मंदिर के समीप हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 10 बजे रेलवे लाइन के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के समीप हुआ। मृतकों की पहचान अक्षत मौर्या (18) निवासी फैजुल्लागंज, मूलतः बाराबंकी और करन पटेल (18) निवासी सीतापुर के रूप में हुई है। दोनों के पास से इयरफोन की लीड मिली है।

दोनों को ट्रेन आने की भनक तक नहीं लगी

आशंका है कि हादसे के वक्त दोनों गाना सुन रहे थे और उन्हें ट्रेन के आने की भनक नहीं लगी। घटना की जानकारी देर से पुलिस को मिली। मौके पर एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट और अन्य अधिकारी पहुंचे। वहीं, एसआर ग्रुप के चेयरमैन एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे।

दोनों छात्र रेलवे लाइन तक कैसे पहुंचे,पुलिस इसकी कर रही जांच

इंस्पेक्टर के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, लेकिन अंतिम कार्रवाई परिजनों के आने के बाद ही की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों छात्र रेलवे लाइन तक क्यों पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि पटरी पर बैठकर गाने सुनते वक्त ही दोनों हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़े : लखनऊ में किशोरी के साथ दुष्कर्म, माता-पिता गए थे रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में

यह भी पढ़े : लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर जानलेवा हमला, दो बदमाश फरार

यह भी पढ़े : महिला अधिवक्ता पर हमला, एसयूवी सवार युवकों ने की गुंडई, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े : 25 साल पुराने घोटाले का पर्दाफाश, ईओडब्ल्यू ने पूर्व फील्ड ऑफिसर को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई, मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई अनोखी शादी

यह भी पढ़े : 75 जिलों को मिली फॉरेंसिक मोबाइल वैन, लखनऊ से सीएम योगी ने दी सौगात

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments