एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि यह दरिंदगी उस समय की गई जब छात्रा के माता और पिता एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान उसकी दो बहने और छोटा भाई के साथ घर पर अकेली थी।
रुपयों का लालच देकर अपने साथ ले गए जंगल
आरोप है कि इसी दौरान खसरवारा गांव का 45 वर्षीय विनोद रावत उनके घर पहुंचा। आरोपी विनोद पीड़िता के परिवार का जानकार है। उसने छात्रा को जंगल में रुपयों से भरा संदूक होने का झांसा दिया। लालच में आई किशोरी को वह अपनी बाइक पर बैठाकर अंबरपुर स्थित जंगल ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ रेप किया।पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। शाम को जब माता-पिता घर लौटे, तब किशोरी ने उन्हें पूरी घटना बताई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों ने बंथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। मंगलवार को बंथरा-बिजनौर रोड पर चनखरा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। उसमें घटना की पुष्टि हुई है। फिभी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस SI भर्ती : महिला अभ्यर्थियों को पिता पक्ष का जाति प्रमाणपत्र देना होगा
यह भी पढ़े :बेकाबू SUV ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल, चालक गिरफ्तार
यह भी पढ़े :टोयोटा फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़े :विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी, उमेश यादव पर मुकदमा दर्ज
