होमउप्र न्यूज़लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर जानलेवा हमला, दो बदमाश फरार

लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर जानलेवा हमला, दो बदमाश फरार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के खाला बाजार क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूटी से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने वाहिद बिरयानी के मालिक जावेद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

लोग दहशत में अपने घरों की ओर भागे

पीड़ित व्यापारी जावेद ने बताया कि उनकी दुकान वाहिद बिरयानी तालाब के पास स्थित है, जो पिछले छह माह से बंद थी। सोमवार रात वे मजदूरों के साथ दुकान की सफाई करा रहे थे। तभी सफेद रंग की स्कूटी से पहुंचे दो युवक नाकाब पहनकर आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों की ओर भागे।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

जावेद का आरोप है कि उनका राजाजीपुरम निवासी अभिषेक निगम से 26 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। उन्हें शक है कि इसी रंजिश में फायरिंग की गई।खाला बाजार थाना प्रभारी के अनुसार घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस SI भर्ती : महिला अभ्यर्थियों को पिता पक्ष का जाति प्रमाणपत्र देना होगा

यह भी पढ़े :बेकाबू SUV ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल, चालक गिरफ्तार

यह भी पढ़े :टोयोटा फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े :विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी, उमेश यादव पर मुकदमा दर्ज

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments