smupnews

नशे के लिए करता था चोरी, पीजीआई पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के थाना पीजीआई पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चारपहिया वाहन से बैग चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, माउस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और बैंक कार्ड बरामद किए हैं।

घटना 16 अगस्त की है, जब इंदिरा नगर निवासी अनुराग चतुर्वेदी ने अपनी होंडा सिटी कार (UP32 MS 8107) से लैपटॉप व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी होने की तहरीर थाने में दी थी। मामले में थाना पीजीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

नशे का आदी है इसलिए गाड़ी से चोरी किया था बैग

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एबीसी कॉलोनी के पास से आरोपी सौरभ पाल पुत्र राधेश्याम पाल निवासी रानीखेड़ा हरकंशगढ़ी, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ (उम्र 26 वर्ष) को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी गया बैग और उसमें रखा सामान बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और रुपये की जरूरत के चलते 12 अगस्त की शाम उसने एल्डिको उद्यान-2, गोलू चौराहा के पास खड़ी गाड़ी से बैग चोरी किया था। चोरी का सामान बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस SI भर्ती : महिला अभ्यर्थियों को पिता पक्ष का जाति प्रमाणपत्र देना होगा

यह भी पढ़े :बेकाबू SUV ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल, चालक गिरफ्तार

यह भी पढ़े :टोयोटा फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े :विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी, उमेश यादव पर मुकदमा दर्ज

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *